मुंबई:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई गर्मी से उबलने लगी है. मुंबई में रविवार पिछले एक दशक में मार्च का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई में वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि रविवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछले एक दशक में मार्च का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा.
इससे पहले 17 मार्च, 2011 को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था. भूटे ने कहा कि मुंबई में मार्च में अभी तक का सबसे गर्म दिन 28 मार्च, 1956 रहा था.उस दिन अधिकतम तापमान 41.7 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया था.
आईएमडी के मुताबिक, शहर का पारा अभी और कुछ दिन चढ़े रहने की आशंका है. इस दौरान अधिकतम तामपान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है.
