पुडुचेरी में अरबिंदो आश्रम गये पीएम मोदी, बच्चों से की बात, देखें भाषण का वीडियो

पुडुचेरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां श्री अरबिंदो आश्रम का दौरा किया और इसके संस्थापक अध्यात्मिक गुरू श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि अर्पित की. चेन्नई से यहां आने के बाद मोदी आश्रम पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनकी आगवानी की. उन्होंने अरविंदो स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ मिनट तक ध्यान में रहे. […]

पुडुचेरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां श्री अरबिंदो आश्रम का दौरा किया और इसके संस्थापक अध्यात्मिक गुरू श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि अर्पित की. चेन्नई से यहां आने के बाद मोदी आश्रम पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनकी आगवानी की.

उन्होंने अरविंदो स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ मिनट तक ध्यान में रहे. बाद में उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन के बच्चों के साथ बातचीत की. यहां से वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के पड़ोस में स्थित ऑरोविल (सिटी ऑफ डॉन) इंटरनेशनल टाउनशिप के लिए रवाना हो गये जहां वह स्वर्ण जयंती समारोहों में हिस्सा लेंगे. अंतरराष्ट्रीय या सार्वभौमिक परियोजना की कल्पना अरविंदो आश्रम की मदर (मीरा अल्फांसो) की है. परियोजना मानव एकता के आदर्श के लिए समर्पित हैं.

यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उप राज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री की आगवानी की.नरेंद्र मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया.

पुडुचेरी में पीएम मोदी का पूरा भाषण यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >