दिल्ली में कैब ड्राइवर ने बच्ची से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कैब ड्राइवर ने 10 वर्षीय स्कूली छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं एवं संबंधित कानून के तहत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. […]

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कैब ड्राइवर ने 10 वर्षीय स्कूली छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं एवं संबंधित कानून के तहत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान कंबोज के तौर पर हुई है.

एक अन्य मामले में ऐप आधारित एक कैब ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार का कथित रूप से उत्पीड़न किया. पुलिस ने बताया कि महिला नोएडा से दिल्ली हवाईअड्डा जा रही थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट में अपनी आपबीती का जिक्र किया था. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >