शर्मनाक! छेड़छाड़ की शिकार हुई लड़की का सिर पंचायत ने मुंडवाया, जानें क्या है पूरा मामला

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक ऐसी खबर आयी है जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की के बालों को उसके समुदाय की पंचायत ने इसलिए मुंडवा दिया ताकि उसका शुद्धिकरण किया जा सके. बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स ने लड़की […]

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक ऐसी खबर आयी है जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की के बालों को उसके समुदाय की पंचायत ने इसलिए मुंडवा दिया ताकि उसका शुद्धिकरण किया जा सके.

बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी. पुलिस ने मामले में सोमवार को आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया. अब समुदाय के उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने इस शुद्धिकरण का आदेश दिया था. पुलिस अधीक्षक ने मामले को लेकर जानकारी दी कि बाल मुंडवाने की घटना 5 फरवरी को कुकदुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव में हुई. यह गांव जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूरी पर है.

घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि जनवरी 21 को लड़की के साथ 22 साल के शख्‍स ने उस समय छेड़खानी की जब वह निर्माण स्थल पर काम करने के लिए पहुंची थी. मामले की जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी, जिन्होने स्थानीय पंचायत को घटना के संबंध में बताया.

अधिकारियों ने कहा पंचायत ने अगले दिल मामले को रफा-दफा कर दिया और यादव पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

इसके बाद 4 फरवरी को बैगा आदिवासी समुदाय (जिससे कि लड़की ताल्लुक रखती है) ने एक बैठक की और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया. उन्होंने कहा कि छेड़खानी के बाद लड़की अशुद्ध हो चुकी है , इसके बाद समुदाय के सदस्यों ने लड़की के बालों को मुंडवाने का आदेश दिया ताकि उसका शुद्धिकरण किया जा सके. अगले ही दिन लड़की का सिर मुड़ दिया गया. उसके परिवार को समुदाय के लोगों के लिए भोज करवाने के लिए भी कहा.

फिलहाल मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >