पाकिस्तान का जासूस पंजाब में गिरफ्तार, पड़ोसी देश को देता था सेना और बीएसएफ की गोपनीय जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से सेना और बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करता था. इस शख्स को बटाला से गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर में सैन्य खुफिया इकाई से जुड़े अधिकारी ने […]

चंडीगढ़ : पंजाब से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से सेना और बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करता था. इस शख्स को बटाला से गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

जम्मू-कश्मीर में सैन्य खुफिया इकाई से जुड़े अधिकारी ने पंजाब पुलिस को जानकारी दी थी कि ज्ञानबीर सिंह (21) पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है.वह सेना एवं बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसियों सेसाझा कर रहा है. बटाला के एसएसपी उपेंद्रजीत सिंह घुमन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शिखर मसियां गांव के रहने वाले ज्ञानबीर को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >