महिला को सरेआम किया आग के हवाले, हालत गंभीर

हैदराबाद : सिकंदराबाद में एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय महिला को आज सरेआम आग लगा दी. पुलिस के मुताबिक आग के हवाले करने वाला व्यक्ति संभवत: उसका प्रेमी है. महिला की हालत नाजुक है. घटना आज शाम छह बजकर करीब 45 मिनट पर लालगौड़ा इलाके में हुई. यह जगह यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर […]


हैदराबाद :
सिकंदराबाद में एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय महिला को आज सरेआम आग लगा दी. पुलिस के मुताबिक आग के हवाले करने वाला व्यक्ति संभवत: उसका प्रेमी है. महिला की हालत नाजुक है. घटना आज शाम छह बजकर करीब 45 मिनट पर लालगौड़ा इलाके में हुई. यह जगह यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर है. शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला को उस व्यक्ति ने ही घटनास्थल पर बुलाया था. जैसे ही महिला आयी, व्यक्ति ने उस पर कैरोसिन डाल आग लगा दी.

महिला की पुकार सुनकर मदद के लिए कुछ लोग आए और उसे अस्पताल ले गये. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी ने बताया, महिला 60 प्रतिशत तक झुलस गयी और उसकी स्थिति नाजुक है. अधिकारी के मुताबिक आरोपी संभवत: महिला का प्रेमी है और वह उसे परेशान करता था. आगे जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >