उद्यमिता सम्मेलन की भारत की शानदार मेजबानी से खुश हुए ट्रंप, मोदी को किया फोन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और दोनों नेताओं ने हैदाराबाद में हाल में हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीइएस) पर संतोष जताया. यह जानकारी आज यहां ह्वाइट हाउस की एक विज्ञप्ति में दी गयी. यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत और अमेरिका की भागीदारी में किया गया […]

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और दोनों नेताओं ने हैदाराबाद में हाल में हुए वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीइएस) पर संतोष जताया. यह जानकारी आज यहां ह्वाइट हाउस की एक विज्ञप्ति में दी गयी.

यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत और अमेरिका की भागीदारी में किया गया था. इसमें अमेरिकी दल का नेतृत्व ट्रंप की पुत्री और उनकी आधिकारिक सलाहकार इवांका ट्रंप ने किया. ह्वाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने कल कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी से कल फोन पर बात की. बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने हाल में आयोजित जीइएस पर संतोष जताया. इसमें पूरी दुनिया के उद्यमी और निवेशक शामिल हुए. इसमें कोलंबिया जिला और प्यूर्टो रिको समेत अमेरिका के 38 राज्यों के उद्यमी भी थे.

इस बार के सम्मेलन के केंद्रीय विषय थे कि महिलाओं को महिला उद्यमियों की मदद के लिए क्या किया जाए और विश्व भर में आर्थिक गति को कैसे बढाया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >