VIDEO: रेलवे स्टेशन पर पहुंचा 15 फीट लंबा अजगर, लोगों ने कुछ यूं उड़ाया मजाक

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कटड़ा रेलवे स्टेशन पर 18 अक्टूबर को एक 15 फीट लंबा अजगर नजर आया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गये. इस अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. वीडियो में अजगर भीड़ भरे स्टेशन पर एक खंभे से लिपटा हुआ दिख रहा है. अजगर के दिखते […]

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कटड़ा रेलवे स्टेशन पर 18 अक्टूबर को एक 15 फीट लंबा अजगर नजर आया, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गये. इस अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है. वीडियो में अजगर भीड़ भरे स्टेशन पर एक खंभे से लिपटा हुआ दिख रहा है.

अजगर के दिखते ही लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी और स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने इस विशाल अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे मुंबई की घटना बता कर शेयर कर रहे हैं.

एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बुलेट ट्रेन के नाम पर अजगर भाई भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >