जम्‍मू-कश्मीर के बनिहाल हमले में शामिल 2 आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने शुक्रवरा को दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एसएसबी के जवानों पर हुए हमले में शामिल थे. इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को बनिहाल में हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है […]

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने शुक्रवरा को दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एसएसबी के जवानों पर हुए हमले में शामिल थे. इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को बनिहाल में हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आतंकी की तलाश जारी है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गजनफर और आरिफ के रुप में हुई है.इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.

VIDEO: भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- कश्मीर हमारा, कोई गलतफहमी न पाले ‘टेररिस्तान’

आपको बता दें कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर सुंरग के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दस्ते पर बड़ा आतंकी हमला बुधवार को हुआ था जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था. हमले में एक जवान घायल भी हुआ था. हमला जम्मू से सटे बनिहाल के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हुआ.

कंस्ट्रक्शन कंपनी सीमा पर सड़क निर्माण का काम कर रही थी. एसएसबी की 14वीं बटालियन यहां उनकी सुरक्षा में तैनात थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >