नौ साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार

नयी दिेल्ली : पुलिस ने नौ साल की एक लड़की से रेप के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. युवक दिल्ली के गोविंपुरी इलाके का रहने वाला था. पीड़ित बच्ची युवक की पड़ोसी थी. घटना 11 सितंबर की है, जब बच्ची अपने घर में अकेली थी. वह युवक घर में घुस […]

नयी दिेल्ली : पुलिस ने नौ साल की एक लड़की से रेप के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. युवक दिल्ली के गोविंपुरी इलाके का रहने वाला था. पीड़ित बच्ची युवक की पड़ोसी थी.

घटना 11 सितंबर की है, जब बच्ची अपने घर में अकेली थी. वह युवक घर में घुस गया और बच्ची के साथ जबरदस्ती की. उसने बच्ची को इस बात की धमकी भी दी कि वह किसी से घटना का जिक्र ना करे.

जब बच्ची के माता-पिता घर लौटे तो लड़की ने उन्हें घटना की जानकारी दी, तब उसके अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. एक दो दिन पहले ही दिल्ली में एक पांच साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >