दिल्ली के एक निजी स्कूल में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली में शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक निजी स्कूल के परिसर में एक चपरासी द्वारा पांच वर्षीय एक बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है.शाहदरा की पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया आरोपी विकास (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुग्राम के […]

नयी दिल्ली : दिल्ली में शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक निजी स्कूल के परिसर में एक चपरासी द्वारा पांच वर्षीय एक बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है.शाहदरा की पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया आरोपी विकास (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुग्राम के एक स्कूल में एक बस कंडक्टर द्वारा यौन शोषण के प्रयास के बाद सात वर्षीय एक बच्चे की हत्या किये जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई.पुलिस ने बताया कि विकास स्कूल में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था. इससे पहले वह इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रुप में काम करता था.

#Gurugram Ryan : CM ने बताया जघन्य अपराध, सात दिन के अंदर पुलिस दायर करेगी चार्जशीट
पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को सुबह करीब पौने बारह बजे एक खाली कक्षा में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. बच्ची उस वक्त भोजन करने के बाद स्कूल के गलियारे में टहल रही थी.यह मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपनी मां से उसके गुप्तांग से खून आने और दर्द होने की शिकायत की. लड़की को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा जांच के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सदमे में आई बच्ची को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है. काउंसलिंग के दौरान उसने आरोपी का हुलिया बताया जिसके आधार पर विकास को पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >