दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश: 8 अप्रैल को भी आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Delhi Rain: दिल्ली में आज सुबह-सुबह कई इलाकों में बारिश हुई. जिससे मौसम सुहावना हो गया. लोगों को गर्मी से राहत मिली.

Delhi Rain: मौसम विभाग ने पहले ही 7 अप्रैल के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. आईएमडी के अनुसार गरज और बिजली के साथ बारिश की भी संभावना है. 8 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की गई है.

दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है.

9 अप्रैल को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया गया है. 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है.

एक्यूआई 123 दर्ज किया गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही, जहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 दर्ज किया गया.

ये भी खबर पढ़ें: झारखंड में 7, 8 और 9 अप्रैल को भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >