दिल्ली हार्इकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा काॅल, दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस, हार्इ अलर्ट

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति की आेर से हार्इकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा काॅल मिला है. अज्ञात व्यक्ति की आेर से किये गये काॅल के आधार पर एहतियात बरतते हुए दिल्ली पुलिस पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इसके साथ ही, पुलिस […]

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति की आेर से हार्इकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा काॅल मिला है. अज्ञात व्यक्ति की आेर से किये गये काॅल के आधार पर एहतियात बरतते हुए दिल्ली पुलिस पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इसके साथ ही, पुलिस की आेर से दिल्ली में हार्इ अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है.

मिली सूचना के अनुसार, गुरुवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस को फोन कर हार्इकोर्ट में बम होने की सूचना दी. धमकी भरी सूचना मिलने के बाद पुलिस SWAT टीम के लोग, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आैर गाड़ियां आैर बम स्क्वाॅयड के साथ मौके पर पहुंच गयी है.

इस खबर को भी पढ़ेंः झूठी निकली राष्ट्रपति भवन के पास बम की खबर

पुलिस ने बम से उड़ाने की धमकी के बाद हार्इ अलर्ट की घोषणा करने के साथ सर्च आॅपरेशन भी शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >