गुड़गांव : खाने को लेकर पत्नी से लड़ाई के बाद व्यक्ति ने पत्थर से कुचलकर दो बेटियों की कर दी हत्या

गुडगांव : शहर के न्यू पालम विहार इलाके में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ लडाई के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से पत्थर से कुचलकर जान ले ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था. इस बीच […]

गुडगांव : शहर के न्यू पालम विहार इलाके में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ लडाई के बाद अपनी दो नाबालिग बेटियों की कथित रूप से पत्थर से कुचलकर जान ले ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था. इस बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

एक अधिकारी ने बताया कि कल रात करीब दस बजे आरोपी मुकेश यादव और उसकी पत्नी के बीच रात के खाने को लेकर लडाई शुरु हो गयी. जिसके बाद मुकेश ने उसके साथ मारपीट की. परिवार किराये के घर में रहता है. गुडगांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यादव नगों की कटाई और पॉलिश करने का काम करता है. वह घटना के समय कथित रूप से शराब के नशे में था.कुमार ने कहा, ‘ ‘आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी बेटियों की जान ले ली. ‘ ‘ मुकेश के पडोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया.

मुकेश के पडोसी राम मेहर ने दावा किया, ‘ ‘वह (मुकेश) शराब के नशे में था और रात के खाने को लेकर पत्नी के साथ उसकी लडाई हुई. उसने पहले पत्नी को पीटा और जब उसकी बेटियां मां से चिपकते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगीं तो उसने उन पर पत्थर से हमला किया. दोनों की उम्र क्रमश: तीन और पांच साल थी. ‘ ‘ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुकेश पर हत्या के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया ग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >