VIDEO : खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 16 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

रामबना (जम्मू) : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक बस जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर गहरे नाले में गिर गयी. एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना में 16 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को […]

रामबना (जम्मू) : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक बस जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर गहरे नाले में गिर गयी. एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना में 16 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस आज दोपहर फिसलकर रामबन बेल्ट के नचलाना में एक नाले में गिर गयी. पुलिस ने बताया कि 16 लोगों की मौत हो गयी है और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >