अयोध्या से योगी का सपा और कांग्रेस पर वार- राम पर लाठी चलाने वाले आज उपदेश दे रहे, जनता माफ नहीं करेगी

CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे. सीएम ने कहा कि श्रीराम के नाम पर लाठियां भांजने वाले और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले लोग, आज उपदेश देने चलें हैं.

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल करने वाली कांग्रेस और जय श्रीराम बोलने पर लाठियां भांजने वाली समाजवादी पार्टी आज उपदेश दे रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक अयोध्या धाम पर टीका- टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रामभक्तों पर गोलियां चलाने और जय श्रीराम पर लाठियां भांजने वाले लोग आज उपदेश देने चलें हैं


सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है. सीएम योगी ने राम मंदिर केस का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दलील देती थी कि राम हैं ही नहीं और जय श्रीराम बोलने पर समाजवादी पार्टी लाठियां भांजने लगाते थे. उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गलियां चलाने और श्रीराम के नाम पर लाठियां चलाने वाले दोगले चरित्र के लोग आज उपदेश देने काम कर रहे हैं.

एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा

सीएम योगी ने राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी के मामले में कहा कि हमारे पूर्वजों ने 500 वर्षों तक मर्यादित रहकर भगवान राम के स्थान के लिए संघर्षं किया है.क्या 15 दिनों तक हम मर्यादित रहकर इंतजार नहीं कर सकते. सीएम योगी ने कहा दान पेटी में हुई कथित चोरी को एसआईटी जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

जांच के अयोध्या धाम पर बयान बाजी नहीं होगी बर्दाश्त

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चढ़ावा में कथित चोरी पर हमने राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने तक कोई बयानबाजी नहीं किया जाए, क्योंकि बीच- बीच में ऐसी बयानबाजी से जांच भी प्रभावित होती है. सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों आस्था से खिलावाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़े- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हुए नाराज, अब न आएंगे योगी महाराजः- सपा ने नए पोस्टर के जरिए बीजेपी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >