बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया नया खुलासा: माता-पिता और बहन की हत्या में लिव-इन पार्टनर भी गिरफ्तार

Bengaluru Triple Murder:बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्वेता के बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ को भी पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर श्वेता के माता-पिता और बहन की हत्या का आरोप है. पुलिस ने कहा कि रिश्ते का विरोध हत्या की वजह हो सकती है.

Bengaluru Triple Murder :बेंगलुरु के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्वेता (25) की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ को भी पुलिस ने पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया गया. पीटीआई न्यूज एजेंससी के मुताबिक, पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर श्वेता के माता-पिता और छोटी बहन की हत्या की थी.

बीच में छिपा था आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी केनेथ वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुडुचेरी के समुद्र तट पर बने एक बीच शैक में छिपा हुआ था. पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया.

घर में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

यह सनसनीखेज घटना सोमवार रात बेंगलुरु के आर. पुरम थाना क्षेत्र के सीगेहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में हुई थी. मृतकों की पहचान सोमसुंदर (52), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (48) और छोटी बेटी सुप्रिया (19) के रूप में हुई है. तीनों की चाकू गोदकर कर हत्या की गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई.

दो महीने से साथ रह रहे थे दोनों

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि श्वेता पिछले दो महीने से केनेथ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पुलिस दोनों के रिश्ते और वारदात के बीच के संबंधों की गहराई से जांच कर रही है.

रिश्ते का विरोध बना हत्या की वजह?

जांच एजेंसियों को शक है कि श्वेता का परिवार उसके केनेथ के साथ रिश्ते के खिलाफ था. इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था. पुलिस का मानना है कि यही विवाद इस खौफनाक हत्याकांड की वजह बन सकता है. हालांकि, हत्या के सही कारण का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा.

कई एंगल से की जा रही है जांच-पड़ताल

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है इस मामले में सभी सबूतों और घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही हैं ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और मकसद पता लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >