कटिहार शहर में एआईएमआईएम से जुड़े युवाओं ने गठबंधन नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. संगठन के युवा जिला अध्यक्ष अफाक एनुल के नेतृत्व में युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद चौक पर पहुंचा. युवाओं ने एक स्वर में इंडिया गठबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. युवा अध्यक्ष अफाक ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन, एआईएमआईएम को साथ नहीं लेता है तो अल्पसंख्यक वर्ग का वोट उन्हें नहीं मिलेगा. कहा की यदि इंडिया गठबंधन ने एआईएमआईएम की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की तो आने वाले चुनाव में इसका सीधा असर परिणामों पर पड़ेगा. इस अवसर पर इसराइल, अहमद रजा, काशिफ, मकसूद, शकील, शाहबाज, ताहिर आदि युवा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
