युवक बैरिया बस स्टैंड से लापता, परिजनों में चिंता

युवक बैरिया बस स्टैंड से लापता, परिजनों में चिंता

मुजफ्फरपुर. सिलीगुड़ी से घर लौट रहे एक युवक के बैरिया बस स्टैंड से लापता होने का मामला सामने आया है. युवक की पहचान मो. अफजल के रूप में हुई है, जो पूर्वी चंपारण जिले के ढाका के रहने वाले हैं. इस संबंध में युवक के पिता मोहम्मद अब्दुल ने अहियापुर थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सिलीगुड़ी से जय माता दी नामक बस से ढाका स्थित अपने घर के लिए निकला था. परिजनों ने जब बस कंडक्टर से संपर्क किया, तो उसने बताया कि मो. अफजल को बैरिया बस स्टैंड पर उतार दिया गया था. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >