अवैध ढुलाई पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोका,नहीं हुई कार्रवाई

अवैध ढुलाई पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोका,नहीं हुई कार्रवाई

पाटन. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पत्थलमार स्थित जिंजोई नदी से अवैध रूप से रात्रि में बालू का ढुलाई किया जा रहा है. जिसे ग्रामीणों ने रोका. ट्रैक्टर मालिक स्थल पर पहुंचा और ग्रामीणों से ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गया. ग्रामीणों का आरोप है कि जिंजोई नदी से लगातार अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में अवैध रूप से बालू ढुलाई होने के कारण ट्रैक्टर के आवाज से सोना भी मुश्किल हो गया है. दूसरी ओर इससे सरकार के राजस्व की हानि भी हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध रूप से बालू का उठाव करने वाले लोगों का हौसला बुलंद है. यही कारण है कि ट्रैक्टर मालिक उन लोगों से ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गया. साथ ही धमकी भी दिया कि उसका कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. आरोप लगाने वालों में भरत यादव, महेंद्र यादव, पंकज यादव, मोहन यादव, राजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव समेत अन्य कई लोगों का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >