भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च आज, सुबह 10 बजे से सड़कों पर रहेगा दबाव

मोरहाबादी से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च वरीय संवाददाता, रांची रांची में शनिवार को सुबह 10 बजे से भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च निकलेगा. इससे शहर के प्रमुख मार्गों

मोरहाबादी से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च वरीय संवाददाता, रांची

रांची में शनिवार को सुबह 10 बजे से भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च निकलेगा. इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की आशंका है. रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक जायेगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. प्रशासन के अनुसार रैली के दौरान जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट किया जायेगा. ट्रैफिक पुलिस चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी, लेकिन रैली के समय इस रूट और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है.

इधर, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी दल या सामाजिक संगठन से जुड़ी हों, सभी को अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है. इस आक्रोश मार्च में शामिल होकर महिला विरोधियों को नारी शक्ति की ताकत का अहसास कराना जरूरी है. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस, झामुमो व राजद का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है. यह इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की पुरानी चाल है. ये दल महिलाओं को कभी आरक्षण देना ही नहीं चाहते हैं. विपक्षी दलों ने महिलाओं का जिस प्रकार से अपमान किया है, उसका बदला नारी समाज हर हाल में लेगा. जरूरत पड़ी, तो महिलाएं इन विपक्षी दलों के नेताओं को जगह-जगह से खदेड़ने का भी काम करेंगी.

आपके लिए जरूरी

सुबह 10 बजे से दोपहर तक मोरहाबादी-अलबर्ट एक्का चौक रूट से बचें

वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, खासकर ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग समय से पहले निकलें

अनावश्यक यात्रा टालें, जरूरी हो तो अतिरिक्त समय लेकर चलें

ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >