बिजली बोर्ड निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

बिजली बोर्ड निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया है. ग्रामीणों ने कहा, बिनोदपुर, मौजा धर्मेली थाना नं 146, खाता 326, खेसरा 132 की भूमि पर वर्षों से काली पूजा मेला आयोजित होता आ रहा है. इसी स्थान पर पंचायत सरकार भवन भी बना हुआ है. शेष बची भूमि, जो काली मंदिर एवं पंचायत सरकार भवन के आगे स्थित है. उसे कोढ़ा अंचल पदाधिकारी के माध्यम से बिजली बोर्ड को दे दिया गया है. भूमि ही किसानों के लिए खेतों से आने-जाने का एकमात्र रास्ता है. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इससे जान-माल का नुकसान होने के साथ ही किसानों की आजीविका पर भी संकट आ जाएगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार कर बिजली बोर्ड के निर्माण के लिए वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराये. ताकि काली पूजा मेला, पंचायत सरकार भवन और किसानों के रास्ते पर कोई बाधा उत्पन्न न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >