ग्रामीण सड़क में जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान

ग्रामीण सड़क में जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान

हसनगंज कालसर पंचायत के पंचायत भवन के समीप अंदर गांव जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क भर्रा गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान है. हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से गांव जानें वाली सड़क के आसपास जलनिकासी के लिए नाला नहीं रहने से जल जमाव हो जाता है. जलजमाव से भर्रा बस्ती के ग्रामीण मच्छर जनित बीमारियों की आशंका से परेशान हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर जलजमाव होने के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में भी दिक्कत होती है. ग्रामीण राहुल कुमार, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, सोनी देवी, ग्रामीण दिनेश विश्वास, मनोज विश्वास, मुकेश विश्वास, दीपक विश्वास, उषा देवी, रंजीत विश्वास आदि ने कहा कि यह समस्या इस जगह पर कई वर्षों बनी है. हर साल बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या काफी बढ़ जाती है. इसकी जानकारी अधिकारों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया गया है. इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >