10 गांवों के प्रभावशाली व्यक्तियों को दिया गया टीकाकरण का प्रशिक्षण

NAWADA NEWS.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार राणा की अध्यक्षता में पीसीआइ के द्वारा नियमित टीकाकरण के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट में चिह्नित दस पंचायत अंतर्गत 10 गांवों के प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया

प्रतिनिधि, अकबरपुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार राणा की अध्यक्षता में पीसीआइ के द्वारा नियमित टीकाकरण के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट में चिह्नित दस पंचायत अंतर्गत 10 गांवों के प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. उक्त प्रशिक्षण में संबंधित क्षेत्र के वार्ड सदस्य, क्षेत्रीय चिकित्सक, सेवानिवृत्त शिक्षक, जीविका के सदस्य को प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षित किया गया. टीकाकरण प्रशिक्षण में जिला समन्वयक पीसीआइ से दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि समुदाय में प्रभावशाली व्यक्ति का क्या महत्व है, उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश ने गर्भवती माताओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को दिये जानेवाले टीका व बीमारियों से बचाव की जानकारी दी. इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कानन प्रिया, बीसीएम देव शंकर कुमार, पीसीआइ के प्रखंड समन्वयक प्रमोद चौधरी, मुखिया विनीत कुमार, रामौतार राजवशी, बीएमसी सौरव कुमार के अलावा वार्ड सदस्य, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >