उदय शंकर दुबे बने झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

उदय शंकर दुबे बने झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

मेदिनीनगर. पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने उदय शंकर दुबे को निर्विरोध झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुना. मौके पर चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि श्री दुबे कर्मठ व सजग व्यक्ति हैं. हर समय व्यापारियों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री दुबे पलामू प्रमंडल की आवाज झारखंड स्तर पर प्रभावशाली ढंग से उठायेंगे. कार्यक्रम में चैंबर सदस्यों ने श्री दुबे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. मौके पर श्री दुबे ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पलामू, गढ़वा व लातेहार के चैंबर परिवार की जीत है. उन्होंने कहा कि झारखंड चैंबर के अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा सुलझे हुए व्यक्ति हैं. जल्द ही उन्हें पूरी झारखंड चैंबर टीम को मेदिनीनगर आमंत्रित कर पलामू में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. मौके पर चेंबर सचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल, कृष्ण अग्रवाल, राजदेव उपाध्याय, प्रदीप कुमार बाबुल, राकेश सोनी, सुमित कुमार, अभय कुमार, आलोक माथुर, रितेश कुमार, सुनील गुप्ता, अरविंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >