hajipur news. रेल यात्रियों से छीने गये चार मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

पकड़े गये बदमाशों में मंतोष कुमार, बेलसर थाना क्षेत्र के सुरहथा गांव का रहने वाला है और दूसरा पंकज पासवान, महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

हाजीपुर. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत हाजीपुर स्टेशन पर चलाया जा रहे अभियान के तहत दो बदमाशों को रेल यात्रियों से छिनतई किये गए चार मोबाइल के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये बदमाशों में मंतोष कुमार, बेलसर थाना क्षेत्र के सुरहथा गांव का रहने वाला है और दूसरा पंकज पासवान, महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इस संबंध में आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत हाजीपुर-सोनपुर रेल खंड के बीच सोनपुर सीआईबी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान जा रहा था. हाजीपुर–सोनपुर स्टेशन के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 55-A के मालगोदाम के आस–पास रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आपराधिक गतिविधि निगरानी, गश्त किया जा रहा था. इसी दौरान मालगोदाम के झाड़ियों के समीप दो युवक पुलिस को देख तेजी से भगाने लगे. भाग रहे दोनों बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े गये बदमाशों के पास से तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो-दो स्क्रीन टच एंड्रॉएड मोबाइल बरामद किया गया. बरामद मोबाइल के बारे में जब सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि बरामद चारों मोबाइल हाजीपुर स्टेशन तथा गंडक नदी के बीच से चलती रेलगाडी में जो रेल यात्री ट्रेन के दरवाजा पर बैठकर अपने हांथ में मोबाइल चलाते रहते हैं, को डंडा मारकर मोबाइल को नीचे गिराकर अपने साथ लेकर भाग गए थे. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आरपीएफ थाना लाया गया. जहां पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए राजकीय रेल पुलिस थाना हाजीपुर को सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >