ताजकीता से नावाडीह मोड़ तक जाने वाली सड़क जर्जर

दो किलोमीटर का सफर बना मुश्किल, बारिश में आवागमन पूरी तरह बाधित

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के ताजकीता मुख्य मार्ग से नावाडीह मोड़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है. यह मार्ग ताजकीता होकर डोय मुख्य मार्ग से जुड़ता है और प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश लोग रोजाना इसी सड़क से आवागमन कर अनुमंडल और जिला मुख्यालय का सफर करते हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के हालात इतने दयनीय हो गये हैं कि वाहन चालकों को मात्र दो किलोमीटर की दूरी तय करने में भारी परेशानी होती है. यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं.

प्रखंड मुख्यालय और अस्पताल के लिए यही एकमात्र मार्ग

ग्रामीणों के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय से लेकर अस्पताल तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र सुरक्षित मार्ग है, जिस पर कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है. इस मार्ग की खराब स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के किनारे एक पोखर का खुदाई कार्य हुआ था, जिसमें मिट्टी ढुलाई के दौरान संवेदक ने सड़क का उचित ध्यान नहीं रखा. इससे सड़क की स्थिति और भी अधिक खराब हो गयी है. खासकर बारिश के बाद यह मार्ग वाहनों के लिए खतरनाक हो जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि हल्की बारिश में भी यह सड़क बहुचालक वाहन और दोपहिया चालकों के लिए कठिन हो जाती है. यदि कोई गलती से इस मार्ग पर चला जाये तो दुर्घटना की आशंका रहती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत करायी जाये ताकि आवागमन सुगम हो सके और लोगों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >