अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बकरी चोरी का भी किया खुलासा

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बकरी चोरी का भी किया खुलासा

प्रतिनिधि, डंडई थाना क्षेत्र के जरही तसरार मोड़ से पुलिस ने सोमवार को छापामारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर घूमते हुए किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान तसरार मोड़ के पास संदिग्ध स्थिति में दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान रंजीत कुमार पासवान (पिता स्व. जवाहीर पासवान) और गौहर अली (पिता मोहम्मद वाजुद्दीन अंसारी) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया. पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया. पुछताछ में आरोपियों ने रारो, जरही और झोंतर गांव की दुकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की. इसके अलावा रंजीत कुमार ने कई स्थानों से बकरी चोरी करने की भी बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरी की गयी बकरियां बरामद की. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत कुमार, मुनेश्वर राम सहित कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >