Darbhanga: निर्वाचक पदाधिकारी व सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण छह से

विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला छह से 10 सितम्बर तक समाहरणालय परिसर में होगी.

दरभंगा. विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला छह से 10 सितम्बर तक समाहरणालय परिसर में होगी. इसमें इवीएम, वीवी पैट संचालन, प्रशिक्षण एवं भेद्यता मानचित्रण से संबंधित प्रपत्रों के प्रारंभिक प्रतिवेदन की तैयारी से संबंधित जानकारी दी जाएगी. डीइओ सह डीएम स्तर से जारी शेड्यूल के अनुसार कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित ) विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण छह सितम्बर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा. इसी प्रकार गौड़ाबौराम विधान सभा का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से होगा. सात सितम्बर को बेनीपुर विधानसभा के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से, अलीनगर विधान सभा का दो बजे से, 08 सितम्बर को दरभंगा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारी का प्रशिक्षण सुबह 11 तो दरभंगा विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारी का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से होगा. 09 सितम्बर को हायाघाट विधान सभा का सुबह 11 बजे से, बहादुरपुर को दोपहर दो बजे से, 10 सितम्बर को केवटी विधान सभा का 11 तो जाले विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारी का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से होगा. डीइओ सह डीएम ने बताया कि सभी 10 विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत 359 सेक्टर बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >