सिकंदरपुर रोड के मैनहोल के गड्ढे में फंसा ट्रक

, तीन घंटे तक बंद रहा आवागमन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सिकंदरपुर चौक से राणी सती मंदिर रोड में अनुपम कॉम्पलेक्स के समीप सीवरेज के खोदे गये गड्ढे में बुधवार की सुबह-सुबह ट्रक फंस गया. सामान से लोड ट्रक के फंसने से यह रोड ही ब्लॉक हो गया. इससे आसपास के लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट में माल उतारने व चढ़ाने पहुंचे दूसरे ट्रक के चालकों को काफी परेशानी हुई. कई घंटे तक ट्रक फंसा रहा. किसी तरह क्रेन मंगा सामान से लोड ट्रक को बाहर निकाला गया. इसके बाद इस रोड से आवागमन चालू हो सका. बता दें कि पंद्रह दिनों के भीतर सिकंदरपुर रोड में 100 मीटर की एरिया में तीन-तीन जगहों पर रोड के धंसने की शिकायत मिली है. सभी जगहों पर सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने एवं मैनहोल के कारण ही सड़क धंसी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >