नावाबाजार. थाना पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में रजदिरिया गांव के रामाधार सिंह व राकेश कुमार चौधरी, पांडू थाना क्षेत्र के रतनाग गांव के राजा चौधरी का नाम शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर इटको-विश्रामपुर रोड के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान रात्रि करीब 9ः30 बजे विश्रामपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक सिल्वर ब्लू रंग का हीरो स्पेलण्डर प्लस बाइक को रोका गया. जिसपर दो लोग सवार थे. पुछताछ करते हुए बाइक से संबंधित कागजात की मांग की गयी. न्यायिक हिरासत में आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
