हजारों मटके व बांस से बन रहा न्यू संघर्ष क्लब का भव्य पंडाल

हजारों मटके व बांस से बन रहा न्यू संघर्ष क्लब का भव्य पंडाल

– पंडाल का कार्य बांस व मिट्टी के मटके से किया जा रहा काल्पनिक पंडाल का निर्माण , कटिहार शहर के वार्ड नंबर 31 दुर्गापुर यादव टोला में न्यू संघर्ष क्लब की ओर से इस वर्ष भी दुर्गापूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष यहां पर मिट्टी का मटका से पूरे पंडाल को सजाया जा रहा है. पंडाल का निर्माण सिर्फ बांस, मिट्टी के मटके को लेकर हो रही है. खूबसूरती को लेकर पेंट चढ़ाकर तथा मटकी के अंदर रंग बिरंगी लाइटों से पूरे पंडाल में रोशनी बिखरेगी. मालदा से पहुंचे 15 कारीगर पंडाल निर्माण कार्य में लगे हुए हैं. पंडाल निर्माण में दस लाख रूपया खर्च आयेंगे. इस खर्च में लाइटिंग एवं प्रतिमा सभी मिलाकर 10 लाख रूपया कुल पूजा बजट रखा गया है. पंडाल निर्माण कार्य में कारीगर पिछले 25 दिनो से लगे हुए हैं. क्लब के मुरारी यादव, ललन यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू संघर्ष क्लब में भव्य पंडाल निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इस वर्ष पूरे पंडाल का कार्य बांस व मिट्टी के मटके से किया जा रहा है. यह एक काल्पनिक पंडाल है. जो काफी खूबसूरत होगा. छह पूजा तक पूरे पंडाल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. सात पूजा से श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिये जायेंगे. सात पूजा से श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे. इस वर्ष भी बेहद खूबसूरत पंडाल श्रद्धालुओं को काफी पसंद आयेगा. 1993 से की जा रही है यहां पर पूजा-अर्चना न्यू संघर्ष क्लब की स्थापना 1993 से की गयी है. तभी से यहां पर दुर्गापूजा को लेकर भव्य पंडाल निर्माण का कार्य किया जाता है. 2018 में क्लब ने अपना 25वां वर्षगांठ सिल्वर जुबली के रूप में मनाया था. सिल्वर जुबली मनाते हुए उड़ीसा के एक भव्य मंदिर का स्वरूप पंडाल के जरिए दर्शाया था. जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था. पिछले वर्ष हांगकांग का डिज्नीलैंड पर आधारित पंडाल का निर्माण कराया गया था. जो श्रद्धालुओं को काफी पसंद आया था. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवमी व दसवीं पूजा के दिन महाभोग का आयोजन किया जायेगा. यह क्लब महाभोग के लिए काफी चर्चित है. इस वर्ष भी महाभोग लगा कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किये जायेंगे. पूजा को लेकर क्लब सदस्यों की तैयारी भी जोरो शोरों से चल रही है. ये सभी तैयारी में जुटे हैं पूजा के सफल आयोजन को लेकर अध्यक्ष शंभू शरण मंडल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष धर्मा यादव, ललन यादव, मुरारी यादव, राजीव भगत, चुन्नू भगत, शुभम यादव, राजकुमार यादव, रवि वर्मा, प्रथम कुमार, दिलीप यादव, आयुष मिश्रा, सोनू यादव, सौरव यादव, संतोष मिश्रा, विशाल यादव, मोनू यादव, आदित्य गुप्ता आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >