Samastipur News:सड़क जाम कर बाघोपुर के लोगों ने मांगा पेयजल

प्रखंड के बंधार पंचायत के वार्ड 11 व 12 के लोगों को नल-जल नहीं मिल रहा है. इससे नाराज लोगों ने सोमवार को बाघोपुर गांव के समीप रोसड़ा-हथौड़ी पथ को जाम कर दिया

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के बंधार पंचायत के वार्ड 11 व 12 के लोगों को नल-जल नहीं मिल रहा है. इससे नाराज लोगों ने सोमवार को बाघोपुर गांव के समीप रोसड़ा-हथौड़ी पथ को जाम कर दिया. जिसके कारण इस पथ आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. आने व जाने वाले लोगों को भीषण धूप में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों ने बीच सड़क पर टायर जला कर पदाधिकारी व अनुरक्षक के विरुद्ध विरोध जताया. महिला और युवा हाथों में बाल्टी और खाली डिब्बे लेकर सड़क पर उतर गये. बांस-बल्ला से सड़क जाम कर दिया. सूचना पर रोसड़ा पुलिस जाम स्थल पहुंची. आक्रोशित लोगों से जानकारी लेकर वरीय पदाधिकारी से बात की. आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराने में सफलता हासिल की. लोगों ने बताया कि घरों में नल-जल का कनेक्शन लगा दिया गया है. लेकिन सुचारू रूप से अब तक पानी नहीं दिया जाता है. पिछले चार-पांच महीनों से पानी नहीं दिया जा रहा है. शिकायत के बाद भी अनुरक्षक पानी नहीं चालू करते हैं. हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर पदाधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है. पानी के अभाव में घर की महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. थक-हार कर सड़क जाम करने को बाध्य हुए हैं. लोगों ने बताया कि पुलिस ने विभागीय वरीय पदाधिकारी से वार्ता कर जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >