बाढ़ के पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन शव हुआ बरामद

भुड़ीया दियारा निवासी राजेश कुमार के 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में किया गया है.

गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के इटहरी पंचायत के भुड़ीया दियारा के समीप गंगा के पानी में रविवार को युवक डूब गया. सोमवार को युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया. बताया जाता है कि जमालपुर बाजार जाने के दौरान युवक नदी के तेज धार में लापता हो गया था. जिसे एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद घटना स्थल से दूर नदी से शव को बरामद कर लिया है. मौके पर मुखिया राजीव प्रकाश उर्फ बबलू सिंह, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पन्त सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे. शव की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के भुड़ीया दियारा निवासी राजेश कुमार के 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भुड़ीया दियारा के समीप बाढ़ के पानी में मेदो यादव के नाती छोटू और पोता अमित कुमार भुड़ीया दियारा निवासी राजेश यादव का पुत्र अविनाश कुमार जमालपुर बाजार जा रहा था. दो युवक मेदो यादव के नाती छोटू और पोता अमित कुमार पानी में तैरकर निकल गया. राजेश यादव का पुत्र अविनाश कुमार डूब गया था. नदी में तत्काल ग्रामीण गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजने के लिए काफी प्रयास की गई थी. लेकिन रविवार की देर शाम तक नहीं मिला. आखिरकार काफी मशक्कत के बाद सोमवार को एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी से युवक का शव बरामद किया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं लापता युवक का शव नदी से बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के चीत्कार व दहाड़ से लोगों की आंखें नम हो गयी. सीओ दीपक कुमार ने बताया कि युवक के डूबने के मामले में मृतक के परिजन को चार लाख का सरकारी सहायता राशि आपदा प्रबंधन के तहत दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >