Ranchi news : राज्यपाल के अधिकारों के प्रतिकूल है विधेयक : आदिवासी छात्र संघ

राज्यपाल से मिला आदिवासी छात्र संघ

रांची.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आदिवासी छात्र संघ (रांची विवि समिति) का एक प्रतिनिधिमंडल मनोज उरांव के नेतृत्व में राजभवन में मिला. सदस्यों ने राज्यपाल को राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इसमें छात्र संगठनों, शिक्षक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है. यह विधेयक विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, छात्र संघ चुनाव तथा राज्यपाल के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को विवि प्रशासन सहित नामांकन, परीक्षा तथा सत्र नियमितीकरण से संबंधित कई मुद्दों पर भी ध्यान आकृष्ट कराया.

राज्यपाल से मिली वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति

राज्यपाल से मंगलवार को वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और रामगढ़ कॉलेज को विवि का दर्जा प्रदान करने की मांग की. साथ ही मुर्राम कला वन को जैव-विविधता पार्क बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को रामगढ़ कॉलेज में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पर्यावरण अधिवेशन के लिए भी आमंत्रित किया.

राज्यपाल से मिला जन जागृति एवं कल्याण केंद्र

राज्यपाल से जन जागृति एवं कल्याण का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल कुमार के नेतृत्व में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सूर्या हांसदा प्रकरण की सीबीआइ जांच कराने के लिए पहल करने का आग्रह किया. साथ ही राज्य की वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में अपने विचार रखते हुए राज्य सरकार के प्रति असंतोष प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >