कटिहार जिला गंगा समिति व मेरा युवा भारत कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा- 2025 कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय एक निजी स्कूल में आयोजित की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथिस्कूल के निदेशक प्रणव कुमार थे. अध्यक्षता जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रज मोहन प्रसाद यादव ने किया. मुख्य अतिथि बताया कि स्वच्छता ही सेवा के तहत हम स्वयं अपने परिवार, समाज को किस तरह स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते है. यह हम सभी की जिम्मेदारी है. स्वच्छता शपथ, पौधारोपण व श्रमदान का आयोजन किया गया. सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए बताया. गोगाबिल कम्युनिटी रिजर्व के अध्यक्ष अजीत प्रज्ञ कुमार, प्राचार्य मनोज कुमार चौधरी, वीरू कुमार सिन्हा, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल, स्वयंसेवक आशुतोष कुमार मंडल एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
