सुपर स्पेशलिटी में सीटी स्कैन, कैथ लैब, डायलेसिस की सुविधा

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी में सीटी स्कैन, कैथ लैब, डायलेसिस समेत अन्य जांच की सुविधा मरीजों को जल्द मिलेगी. डीएम सुब्रत सेन की अध्यक्षता में ब्लिडिंग निर्माण एजेंसी

मुजफ्फरपुर.

एसकेएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी में सीटी स्कैन, कैथ लैब, डायलेसिस समेत अन्य जांच की सुविधा मरीजों को जल्द मिलेगी. डीएम सुब्रत सेन की अध्यक्षता में ब्लिडिंग निर्माण एजेंसी हाइड्स, प्राचार्य डाॅ आभा रानी सिन्हा समेत उपकरण सप्लाई करने वाली एजेंसी बैठक में मौजूद थी. डीएम ने हाइट्स कंपनी समेत अन्य उपकरण देने वाली एजेंसी को सुपर स्पेशएलिटी बिल्डिंग में सीटी स्कैन, डायलेसिस व कैथ लैब समेत अन्य जांच सुविधा बहाल करने का सख्त आदेश दिया. बताया जा रहा है कि वर्तमान में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलाॅजी, नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी के मरीज अधिकांश रूप से इलाज को पहुंच रहे हैं. मरीजों को इलाज की सुविधा तो मिल रही है, लेकिन उन्हें जांच के लिए भागदौड़ लगाना पड़ता है. ऐसे में गंभीर हालत में मरीजों का समुचित इलाज हो पाना मुश्किल रहता है. सुपर स्पेशलिटी विभाग के विभागाध्यक्षों ने इसको लेकर प्राचार्य को शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >