Sports : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके की तीन छात्राओं ने जीता स्वर्ण

दो सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा

रांची. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय की नंदनी कुमारी (कक्षा 8), शिवानी कुमारी (कक्षा 6) और सीता कुमारी (कक्षा 6) ने झारखंड सब जूनियर अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम में जगह बनायी. इस टीम ने असम में आयोजित सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में मणिपुर को हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया. तीनों छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार, प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बधाई दी. विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार दो सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित कर इन छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >