Chaibasa News : सफलता के बाद भी रुके नहीं कदम, ऊंचा सोचें

चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसेलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसेलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया लक्ष्मी केराई ने की. इसमें 2025 में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 42 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में कोल्हान नितिर तुरतुंग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया

मुखिया लक्ष्मी केराई ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता किसी मंजिल का अंत नहीं, बल्कि नयी शुरुआत है. उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी मेहनत करते रहने और अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी.

केएनटी ने विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग का ऑफर दिया

केएनटी के केंद्रीय अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने विद्यार्थियों को संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग से जुड़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन देना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है.

करियर काउंसेलिंग सत्र

करियर काउंसेलिंग सत्र में पंचायत के शिक्षाविद् उदय जोंको, मेंजो बोयपाई, रायमुनी बोयपाई और साधो खंडाइत ने विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम और पलायन जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने कौशल विकास, स्वरोजगार, नशा एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की. भूतपूर्व सैनिक दया सागर केराई ने सफलता के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं. इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक रामसिंह जामुदा, कामिल जामुदा, जॉन जामुदा, सलुका जामुदा, कृष्णा जामुदा सहित पंचायत के कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया

मुखिया लक्ष्मी केराई ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता किसी मंजिल का अंत नहीं, बल्कि नयी शुरुआत है. उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी मेहनत करते रहने और अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी. केएनटी ने विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग का ऑफर दिया : केएनटी के केंद्रीय अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने विद्यार्थियों को संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग से जुड़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन देना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है. करियर काउंसेलिंग सत्र : करियर काउंसेलिंग सत्र में पंचायत के शिक्षाविद् उदय जोंको, मेंजो बोयपाई, रायमुनी बोयपाई और साधो खंडाइत ने विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम और पलायन जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने कौशल विकास, स्वरोजगार, नशा एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की. भूतपूर्व सैनिक दया सागर केराई ने सफलता के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं. इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक रामसिंह जामुदा, कामिल जामुदा, जॉन जामुदा, सलुका जामुदा, कृष्णा जामुदा सहित पंचायत के कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >