सप्तक्रांति में खेल : एसी कोच में तकिया कंबल के साथ फर्श पर सोकर यात्रा कर रहे लोग

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस को लेकर शिकायत के बाद जांच शुरूवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेलवे में अवैध कमाई का एक नया तरीका सामने आया है,

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस को लेकर शिकायत के बाद जांच शुरू

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे में अवैध कमाई का एक नया तरीका सामने आया है, जहां मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस के एसी कोचों में यात्री फर्श पर तकिया और कंबल के साथ सोते हुए यात्रा कर रहे हैं. यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब इस ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत की. बताया जा रहा है कि यह खेल सीट के लेन-देन से भी आगे बढ़कर अब रेल स्टाफ, जमीन पर यात्रा करा रहे है. इस गतिविधि के कारण वैध टिकट धारक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों को जो वीडियो शेयर किया गया, उसमें एसी कोच के के भीतर खाली जगहें फर्श पर सो रहे यात्रियों से भरी पड़ी हैं, जिससे यात्रियों का आवागमन मुश्किल हो गया है. साथ ही, इससे कोच में गंदगी भी फैल रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

— ट्रेन के बी-3 को लेकर शिकायत

रेलवे के अधिकारियों के साथ रेलमदद से शिकायत की गयी. जिसमें इस ट्रेन के बी-3 थर्ड एसी डिब्बों में बीते सोमवार को कई लोग सफर कर रहे थे, जिनके पास आरक्षित सीट नहीं था. ये लोग या तो रेलवे स्टाफ हैं या फिर दलालों के माध्यम से यात्रा कर रहे थे. जिन्होंने कोच अटेंडेंट या अन्य रेलवे कर्मचारियों से सांठगांठ की. इन यात्रियों को एसी कोचों में फर्श पर तकिया और कंबल उपलब्ध कराए जा रहे है. जिससे वे आराम से सोकर यात्रा कर सकें.

— सोनपुर व मुरादाबाद डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

यह गंभीर मामला रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है. मुरादाबाद और सोनपुर मंडल के डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस घटना ने अवैध गतिविधियों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, जिन पर लगाम लगाने की सख्त आवश्यकता है, ताकि आम यात्रियों को निर्बाध और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके. जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >