सोहराय पर्व की तैयारी में जुटे आदिवासी समुदाय के लोग

बिंदापाथर. आदिवासियों का मुख्य त्योहार सोहराय की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. बिंदापाथर क्षेत्र के मोहुलबना, माधवा, मुरहम, लखियाबाद, पुतुलजोड़, चरकादह, पहाड़पुर, सालपातरा आदि गांवों में सोहराय को

बिंदापाथर. आदिवासियों का मुख्य त्योहार सोहराय की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. बिंदापाथर क्षेत्र के मोहुलबना, माधवा, मुरहम, लखियाबाद, पुतुलजोड़, चरकादह, पहाड़पुर, सालपातरा आदि गांवों में सोहराय को लेकर घरों की रंगाई पुताई की जा रही है. बताया जाता है कि आदिवासी समुदाय के मुख्य पर्व सोहराय के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही सारी तैयारी की जाती है. 10 जनवरी को बांधना स्नान के साथ सोहराय पर्व प्रारंभ होगा, जो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन शिकार के साथ समापन होगा. मालूम हो कि बिंदापाथर क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के कारण सोहराय की रौनक ही अलग होता है. सोहराय प्रारंभ होने के पूर्व से ही आदिवासी परंपरा के अनुसार मांदर के थाप पर नृत्य गीत से क्षेत्र उत्सवमय हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >