Samastipur News:सामाजिक अंकेक्षण की बैठक सम्पन्न

प्रखंड के बी. एलौथ में संकुलाधीन विद्यालय में हो रहे सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत आमसभा की गयी.

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड के बी. एलौथ में संकुलाधीन विद्यालय में हो रहे सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत आमसभा की गयी. मुख्य अतिथि विनय कुमार चौधरी, नवीन कुमार ठाकुर, शकीर रजा, सोनेलाल राम, रमेश कुमार यादव उपस्थित थे. इसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालय में हो रहे पोषण का मूल्यांकन किया गया. साथ ही सभी सदस्यों के द्वारा संतुष्टि जारी की गई. अंकेक्षण दल के सभी सदस्य विद्यालय में हो रहे पोषण योजनाओं से संतुष्ट हुए. वहीं अंकेक्षण दल के द्वारा अंकेक्षण की रिपोर्ट आमसभा में प्रस्तुत किया गया. अध्यक्षता अल्फा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार चौधरी ने की. अंकेक्षण दल के सदस्य प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, रेणु कुमारी, गीतांजलि कुमारी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >