25.875 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

25.875 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान मीनापुर फुटानी चौक के पास शक के आधार पर टोटो की तलाशी लेने पर टोटो से शराब बरामद होने पर टोटो को अपने कब्जे में लेते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की लगातार गश्ती वाहन क्षेत्र भ्रमण कर रही है. बुधवार को टोटो की तलाशी लेने पर 25.875 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ कर न्यायिक प्रक्रिया के कटिहार न्यायालय भेजा गया. गश्ती वाहन जांच के क्रम में शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना नाम पूरण सिंह, बेगना कटिहार का निवासी बताया है. पश्चिम बंगाल से शराब लेकर कटिहार जा रहा था. मीनापुर फुटानी चौक के पास पकड़ा गया. मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए तस्कर को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >