Samastipur News:बैठक में दिये निर्देशों का अनुपालन नहीं होने से एसडीओ नाराज, दी चेतावनी

बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ट में समीक्षा बैठक हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ट में समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने की. बैठक में बीएनएसएस की धारा 135 के तहत बंधपत्र कराने की प्रक्रिया में तीव्रता लाने, निर्वाचन संबंधी अन्य आवश्यक बिन्दुओं की समीक्षा करने तथा समन्वय समिति द्वारा सेक्टरवार सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एवं भनरेवुल मैपिंग प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कारने का निर्देश दिया गया. साथ ही भनरेवुल व्यक्तियों का विवरण वार्ड एवं टोला वार संकलित कर अग्रेतर कार्रवाई के लिये उपलब्ध कराने तथा धारा 126 के लिए भेजे गए प्रस्रव भीएमआई रिपोर्ट का संयुक्त रूप से सत्यापित कर तत्काल अग्रसारित करने का भी आदेश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का समुचित अनुपालन नहीं किया गया है, जो अत्यंत खेदजनक है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आवश्यक विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, अनुमंडल अंतर्गत सभी थानाध्यक्ष तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >