Sasaram News : पति-पत्नी के विवाद में हुई मारपीट, तीन लोग घायल

नासरीगंज. थाना क्षेत्र के सबदला गांव में पति-पत्नी के विवाद में लड़की पक्ष और लड़का पक्ष में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों तरफ से ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से

नासरीगंज. थाना क्षेत्र के सबदला गांव में पति-पत्नी के विवाद में लड़की पक्ष और लड़का पक्ष में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों तरफ से ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला किया गया. इस मारपीट में दोनों तरफ से तीन लोग घायल हुए. लड़की पक्ष से लड़की के पिता विरशेन सिंह व लड़की सुपांजली कुमारी व लड़का पक्ष से लड़के की मां संगीता देवी घायल हैं. घायलों का इलाज नासरीगंज सरकारी अस्पताल में कराया गया. सभी घायल खतरे से बाहर बताये जाते हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़का पक्ष से लड़की के पति रौशन कुमार सिंह व देवर रितेश कुमार सिंह व लड़की पक्ष से लड़की के पिता विरशेन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. लड़की पक्ष से सुपांजली कुमारी द्रारा पति रौशन कुमार सिंह, देवर रितेश कुमार सिंह, किशु कुमार, ससुर रामाधार सिंह, सास संगीता देवी व ननद पूजा कुमारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं. लड़का पक्ष से रौशन कुमार सिंह द्वारा पत्नी सुपांजलि कुमारी, ससुर विरशेन सिंह, सास रिंकी देवी, शाला विवेक कुमार, अजय कुमार पर नामजद व छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया पति-पत्नी के विवाद में लड़का व लड़की पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनो पक्षों से 11 लोगों पर नामजद व छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस दौरान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >