Samastipur News:18 मई के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 17 से 21 मई 2025 तक

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 17 से 21 मई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के बादल देखें जा सकते है. अगले 24 घंटों तक आमतौर पर माैसम के शुष्क रहने की संभावना है. 18 मई के आसपास माैसम में बदलाव आने की संभावना है, जिसके कारण कई जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन सकती है. वर्षा के दौरान मेघ गर्जन एवं तेज हवा भी चल सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >