Seraikela Kharsawan News : एमडीए-आइडीए में लापरवाही 62 सुपरवाइजरों का वेतन रोका

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला में चलाये जा रहे एमडीए-आइडीए कार्यक्रम को तय समय में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल नहीं करने पर 62 सुपवाइजरों को स्वास्थ्य विभाग शोकॉज जारी करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगा दी है.

सरायकेला.

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला में चलाये जा रहे एमडीए-आइडीए कार्यक्रम को तय समय में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल नहीं करने पर 62 सुपवाइजरों को स्वास्थ्य विभाग शोकॉज जारी करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि विभाग की ओर से एमडीए-आइडीए कार्यक्रम को लेकर 11.81 लाख आबादी तक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था. इसके लिए 25 अगस्त तक ही तिथि निर्धारित थी. तय समय में लक्ष्य हासिल नहीं करने पर एक सप्ताह तक अभियान की समय सीमा बढ़ाया गया. फिर भी विभाग लक्ष्य हासिल नहीं कराया.

अभियान की सफलता के लिए 214 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की थी. विभाग ने कहा कि 62 सुपरवाइजरों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है. डीएमओ ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों में कुचाई प्रखंड के 3, खरसावां के 2, सरायकेला सदर के 10, राजनगर के 18, गम्हरिया के 11, चांडिल के 13 एवं ईचागढ़ प्रखंड के 5 सुपरवाइजर शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >