सिमरिया. बारिश से प्रखंड के कसियाडीह से चंदिया गांव जानेवाली मुख्य सड़क बह जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इस सड़क से चंदिया कसियाडीह गांव के अलावा नावाडीह, इचाबार, लोबगा, देल्हो व चाडराम गांव के लोग आवाजाही करते हैं. सड़क के बह जाने से इन गांवों के लोगों के साथ विद्यालय जानेवाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हो रही है. वहीं साग-सब्जियों को लेकर बाजार जानेवाले किसानों को भी परेशानी हो रही है. ग्रामीण राजदेव दांगी, परमेश्वर महतो, कैलाश विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, चिंतामन प्रसाद, सचिन कुमार, केदार प्रसाद, बुटाली महतो, विजय प्रसाद ने कहा कि बारिश से सड़क बहने से परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क बनवाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
