Samastipur News:उपभोक्ता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना जिम्मेवारी : एसडीओई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार शुरू से ही अत्यंत सस्ती दर पर राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करा रही है.

Samastipur News:पूसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार शुरू से ही अत्यंत सस्ती दर पर राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करा रही है. अब 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई माह के बिजली खपत से राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक के बिजली बिल का कोई भुगतान नहीं करना होगा. राज्य के सभी 1 करोड़ 87 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिल रहा है. एसडीओ विद्युत मीतू रंजन ने बताया कि उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायतों विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, बिल डिस्प्यूट, भुगतान, नये विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग, खराब मीटर आदि अवर प्रमंडल पूसा ऑफिस पर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लिया. लगभग 15 उपभोक्ताओं की शिकायत का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली. कहा कि विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ता को बेहतर, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध हो. कैंप में दोपहर तक करीब दर्जनभर से अधिक विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर पहुंचे. उनका ऑन स्पॉट निदान किया गया. मौके पर कनीय अभियंता रेयाज अहमद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >