रौतारा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा में उपद्रवियों पर कसेगा शिकंजा

रौतारा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा में उपद्रवियों पर कसेगा शिकंजा

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गयी है. इसी क्रम में रौतारा पुलिस ने चंदवा पंचायत के खुदना ग्राम में विशेष फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा जगा तो वहीं उपद्रवियों व शराबियों के बीच साफ संदेश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जायेगी. रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिन्द ने बताया कि दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में आयोजित मेले और पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होगी. ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरतेगा. चौकसी को और मजबूत किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस फ्लैग मार्च से आमलोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जतायी है कि दुर्गा पूजा का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >